डमड डमड डम, डमड डमड डम, डमड डमड डम बाजे।
मस्ती में आये भोले शिवाय नाचे,
नैनों में मस्ती की ज्वाला, गले में मुण्डों की माला।
मस्ती में आये - -

1 हे शिव शंकर! हे दयाला! हे दीनों के स्वामी!
हम सब आये शरण में तेरी, कृपा करो हे देवा।

2 नीलकंठा, हे महादेवा, चंद्रचूड़ हरि देवा,
छमछमा छम भोला नाचे, हर्षित हैं सब देवा।

3 डमडमाडम डमरू बाजे, अनहद नाद विशाला,
सुर नर मुनि सब झूमन लागे, पीके मस्ती का प्याला।

4 हे त्रिपुरारी, हे संहारी, काटो भव का फेरा,
क्रोध लोभ मोह भय छूटे, मुक्त होये मन मेरा।

5 ब्रह्ममुरारी, हे त्रिपुरारी, आंनद मंगलरूपा,
तेरी महिमा सुंदर न्यारी, दर्शन है अनूपा।