गुरुदेव के ब्रह्मज्ञान ने दीवाना कर दिया,
दीवाना कर दिया, मस्ताना कर दिया,
हमने जो अपना माना था, बेगाना कर दिया।

1. जन्मों के देहाध्यास की जो धुनि समाई थी,
ममता मिटा स्वरुप में मस्ताना कर दिया।

2. ऐसा दिया उपदेश की तुम निज आनंद हो,
हर ताल में सोऽहं का तराना भर दिया।

3. जकड़े थे हम जगत में मोह की जंजीरों से,
शमा जल के दिल मेरा परवाना कर दिया।