शिव शिव शिव शिव नम: शिवाय,
शम्भु मुरारी नम: शिवाय।

शंकराय शाश्वताय महारूपाय नमो नम:।
सुन्दराय गुणकराय महेश्वराय नमो नम:।।

1 तुम जैसा कोई और न देवा, देवा हर-हर महादेवा।
तेरे चरणों की मिले मुझे सेवा, देवा हर-हर महादेवा।
मेरे रोम-रोम में नम: शिवाय, हर हर हर हर हर महादेवाय।।

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय।।
नम: शिवाय शिव नम: शिवाय।

2 तेरी शरण में हम सब देवा, देवा हर-हर महादेवा।
तेरे ही गुण गाते देवा, देवा हर-हर महादेवा।
मेरे रोम-रोम में नम: शिवाय, हर हर हर हर हर महादेवाय।।

3 तेरा दर्शन नित करें देवा, देवा हर-हर महादेवा।
दया की दृष्टि डालो देवा, देवा हर-हर महादेवा।
मेरे रोम-रोम में नम: शिवाय, हर हर हर हर हर महादेवाय।।

4 मोह शोक सब हर लो देवा, देवा हर-हर महादेवा।
काम क्रोध सब जल जाये देवा, देवा हर-हर महादेवा।
मेरे रोम-रोम में नम: शिवाय, हर हर हर हर हर महादेवाय।

5 मन में अलख जगा दो देवा, देवा हर-हर महादेवा।
अपना रंग चढ़ा दो देवा, देवा हर-हर महादेवा।
मेरे रोम-रोम में नम: शिवाय, हर हर हर हर हर महादेवाय।।