तीरथ कौन करे , हमारो तीरथ कौन करे । १

मन में गंगा मन में जमुना, मन में स्नान करे । २

मन में आसन मन में डासन, मन में ग्यान करे । ३

मन में माला मन में मुद्रा, मन में ध्यान धरे । ४

कहत कबीर सुनो भाई साधो, भटकत कौन फिरे। ५