कैसे दिन कटि हैं बताये जइओ। टेक

एहि पार गंगा वोही पार जमुना, बिचवा मंड़इया हमकाँ छवाये जईओ। १ 

अँचरा फार के कागद बनाइबो, अपनी सुरतिया हियरे लिखाये जइओ। २ 

कहत कबीर सुनो भाई साधो, बहियाँ पकरि के रहिया बताये जइओ। ३